फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Show off proved costly in wedding, masked men looted garland worth 14 lakhs

Rajasthan News: शादी में दिखावा करना पड़ा महंगा, 14 लाख की माला लूट ले गए नकाबपोश; सिर पकड़कर बैठ गए घरवाले

Wed, 04 Jun 2025 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भिवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भिवाड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

Rajasthan: शादी समारोह संपन्न होने के बाद माला को वापस ले जाने की जिम्मेदारी शाद नामक युवक को दी गई थी। बताया जा रहा है कि शाद जब मोटरसाइकिल से माला को वापस लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। इससे पहले कि शाद कुछ समझ पाता, कार से उतरे हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया

विज्ञापन
Rajasthan News: Show off proved costly in wedding, masked men looted garland worth 14 lakhs
पैसे का हार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के खैरथल तिजारा में एक बेहद अजीब और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भिवाड़ी चोपानकी थाना क्षेत्र के चूहड़पुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान किराए पर लायी गई 14 लाख 50 हजार रुपए की नोटों की माला को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। इस लूटकांड ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया है बल्कि पुलिस प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन


घटना 1 जून की है, जब चूहड़पुर गांव में आमिर नामक युवक की शादी थी। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए शादी में शामिल हुए समसूदीन नामक व्यक्ति ने हरियाणा से एक आलीशान नोटों की माला मंगवाई थी, जिसकी कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। यह माला सिर्फ दिखावे के लिए किराये पर लाई गई थी।
विज्ञापन


शादी समारोह संपन्न होने के बाद माला को वापस ले जाने की जिम्मेदारी शाद नामक युवक को दी गई थी। बताया जा रहा है कि शाद जब मोटरसाइकिल से माला को वापस लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। इससे पहले कि शाद कुछ समझ पाता, कार से उतरे हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और हथियारों की नोक पर माला लूट कर फरार हो गए। इस हमले में शाद को सिर में गंभीर चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भिवाड़ी के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश चौधरी, तथा तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अब चारों ओर से सुराग तलाशने में जुट गई है। डीएसपी कैलाश चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना 1 जून की है और माला करीब 14.50 लाख रुपये की थी, जिसे हरियाणा से किराये पर मंगवाया गया था। परिवादी शाद के बयानों के आधार पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और बहुत जल्द इस वारदात से पर्दा उठाया जाएगा।


पढ़ें: कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच को लेकर गहलोत ने BJP को घेरा, बोले- दोषियों को अब तक सजा नहींं मिली

इस मामले ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतनी महंगी माला किराये पर क्यों ली गई? क्या लुटेरों को पहले से माला की जानकारी थी? और क्या यह कोई सुनियोजित साजिश थी? फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। कहीं यह हाई-प्रोफाइल शादी का दिखावा तो किसी बड़े अपराध की भूमिका नहीं बन गया? यह सवाल अभी हवा में तैर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed