{"_id":"671911c164e30d056100f45d","slug":"rajasthan-news-rpsc-announced-the-proposed-date-of-7-exams-amended-the-dates-of-4-exams-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : आरपीएससी ने 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि घोषित की, 4 परीक्षाओं की तारीखों में किया संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : आरपीएससी ने 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि घोषित की, 4 परीक्षाओं की तारीखों में किया संशोधन
Wed, 23 Oct 2024 08:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:40 PM IST
सार
आरपीएससी ने आने वाले दिनों में होने वाली सात परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि की घोषणा कर दी है। साथ चार अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि में संशोधन किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा बुधवार को 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग सचिव ने बताया कि तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभागः ग्रुप-1) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 24 जून 2025 तथा अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के पदों हेतु सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी (6 विषय) व सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (5 विषय) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
4 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि में संशोधन
संशोधित कार्यक्रमानुसार खान एवं भू विज्ञान विभाग के पदों हेतु भू वैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं सहायक खनिज अभियंता प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 7 मई 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना प्रस्तावित था। इसी प्रकार पूर्व में 26 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 तथा 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।