फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: RAS Association furious after slapping SDM, demands immediate arrest of Naresh Meena

Rajasthan News : एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद भड़की RAS एसोसिएशन, नरेश मीणा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

Wed, 13 Nov 2024 05:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 05:32 PM IST
सार

देवली-उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय उपचुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारकर मुश्किल में फंस गए हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी राजकीय सेवा वाली RAS एसोसिएशन ने इस मामले में सरकार को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: RAS Association furious after slapping SDM, demands immediate arrest of Naresh Meena
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा में तैनात एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अब बीच चुनाव में गिरफ्तार हो सकते हैं। थप्पड़ कांड के बाद आरएएस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से मिलकर नरेश मीणा को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन


आरएएस एसोसिएशन ने दी चेतावनी

एसोसिएशन चेतावनी दी है कि यदि नरेश को गिरफ्तार नहीं किया गया तो RAS पेन डाउन हड़ताल कर देंगे। वहीं दूसरी ओर टोंक एसपी ने समरावता में भारी पुलिस फोर्स को बुला लिया है। इससे मतदान के बीच ही इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं और उनका कारवां बड़ा होता जा रहा है। समय बीतने के साथ-साथ उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी में तब्दील हुआ इलाका 

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एडिशनल एसपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी और गीता चौधरी समेत अर्ध सैनिक बल के जवानों के साथ ही भारी पुलिस जाब्ता गांव में बुला लिया गया है। इस वक्त पूरा समरावता गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। मौके पर भारी तनाव व्याप्त है। 

जाट समाज हुआ नाराज 

मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने की घटना के बाद टोंक में जाट समाज बुरी तरह नाराज हो गया है। बड़ी संख्या में लोग लामबंद होने लगे हैं। नरेश मीणा के पोस्टर जलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed