फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Pilot said on the budget of BJP government - the budget is misleading and directionless

Rajasthan News: भजनलाल सरकार के बजट पर बोले पायलट- आम जनता की उम्मीदों के विपरीत, भ्रामक एवं दिशाहीन है बजट

Fri, 09 Feb 2024 08:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 08:55 AM IST
सार

Jaipur: प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट लेखानुदान को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिशाहीन एवं भ्रामक बताते हुए बजट की आलोचना की है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Pilot said on the budget of BJP government - the budget is misleading and directionless
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बजट के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता पिछले दो महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में वैट की दरों के कम होने का इंतजार कर रही है लेकिन सरकार द्वारा प्रस्तुत लेखानुदान में इसका कहीं भी उल्लेख नहीं है। सरकार का यह बजट भाजपा के महंगाई कम करने के वादों को झूठा साबित करता है। 

विज्ञापन


उन्होंने बिजली कंपनियों के घाटे की बात करते हुए कहा कि सरकार ने बिजली कंपनियों में कुल सवा लाख करोड़ का घाटा तो बता दिया लेकिन सरकार इसके निराकरण के लिए क्या कदम उठाने वाली है इसके लिए कोई योजना प्रस्तुत नहीं की। अवैध बजरी के खनन को रोकने के सरकार के अभियान पर उन्होंने कहा कि बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार अभियान तो चला रही है लेकिन आम आदमी को निर्माण के लिए बजरी नहीं मिल रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अलग से कृषि बजट प्रारंभ किया था लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा उसे समाप्त किया जाना सरकार की किसान विरोधी सोच प्रदर्शित करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को भ्रामक और दिशाहीन बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल कांग्रेस सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed