{"_id":"65ea8f663940a6004d08f8b5","slug":"rajasthan-news-now-there-will-be-recruitment-on-214-dentist-posts-instead-of-172-health-minister-approved-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 172 के बजाय अब 214 दंत चिकित्सकों के पदों पर होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 172 के बजाय अब 214 दंत चिकित्सकों के पदों पर होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी मिली
Fri, 08 Mar 2024 09:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:39 AM IST
सार
Jaipur: राजस्थान में अब 172 के बजाय 214 दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर की मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग ने भर्ती की नोडल एजेंसी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि को इस संबंध में सूचना भेजी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में दंत चिकित्सकों के पदों में बढ़ोतरी करते हुए अब 172 के बजाय 214 पदों पर डेंटल चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि को सूचना भेज दी है। भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 27 मार्च से 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर केवल राजस्थान डेंटल काउंसलिंग में रजिस्टर्ड चिकित्सक ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 1260 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने डचेन मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी रोग से ग्रसित बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में बच्चों में होने वाले दुर्लभ रोगों के उपचार के लिए प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्रीटमेंट ऑफ रेयर डिजीज बनाए जाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में होने वाले दुर्लभ रोगों के उपचार के लिए आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की पहल की है। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में यह सेंटर बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव जल्द ही भारत सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन