{"_id":"672ae393e62aa18621027e47","slug":"rajasthan-news-new-twist-in-si-recruitment-exam-paper-leak-case-many-big-names-revealed-in-sog-chargesheet-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नया मोड़, एसओजी की चार्जशीट में सामने आए कई बड़े नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नया मोड़, एसओजी की चार्जशीट में सामने आए कई बड़े नाम
Wed, 06 Nov 2024 09:03 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:03 AM IST
सार
राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब छोटी मछलियों के साथ ही बड़े नाम भी सामने आने लगे हैं। एसओजी की टीम ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की है इसमें आरपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन समेत अन्य कई बड़े नाम भी शामिल हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच में अब बड़े मगरमच्छ भी सामने आने लगे हैं। मामले में SOG की टीम ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है, जिसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस में सब इंस्पेक्टर पेपर लीक की जांच को लेकर अब तक एसओजी पर सवाल उठ रहे थे कि जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं, वे छोटे स्तर की हैं। कोई बड़ा नाम इसमें नहीं आ रहा लेकिन एसओजी ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की है उसमें पूर्व आईपीएस और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय का भी नाम लिया गया है। SOG ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी, जिसमें SOG ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
SOG की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है। इन सभी ने रामू राम राईका के बेटे-बेटी को फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन
इंटरव्यू से पहले RPSC चेयरमैन से घर पर मिला था राइका
चार्जशीट में कहा गया है कि RPSC सदस्य रामूराम राइका ने अपने बेटे देवेश और बेटी शोभा को थानेदार बनाने के लिए परीक्षा से एक माह पहले ही पेपर ले लिया था। यही नहीं इंटरव्यू से पहले राइका आरपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से उनके आवास पर भी मिला था, तब श्रोत्रिय ने कहा था कि देखते हैं।
राइका को पेपर कटारा ने दिया
SOG की चार्जशीट के मुताबिक रामू राम राईका को पेपर बाबूलाल कटारा ने उपलब्ध कराया था। बाबूलाल कटारा को मार्च महीने में तत्कालीन चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने SI भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी। भूपेंद्र सिंह अक्टूबर 2020 से 1 दिसंबर 2021 तक आयोग के चेयरमैन थे। पहले यह परीक्षा एक दिन में आयोजित होनी थी, इसलिए बाबूलाल कटारा ने फर्स्ट और सेकंड पेपर के दो-दो सेट तैयार करके रख लिए थे।