फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Mass Hanuman Chalisa Recite On 16th Anniversary of Jaipur Bomb Blast

Rajasthan: जयपुर बम ब्लास्ट की 16वीं बरसी, पीड़ितों का संकटमोचक के सामने झलका दर्द; पढ़ा हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 14 May 2024 11:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 May 2024 11:39 AM IST
सार

Rajasthan: जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की 16वीं बरसी पर सांगानेरी गेट पर शहरवासी इकट्ठे हुए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, छोटी चौपड़ पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जयपुर बम ब्लास्ट की 16वीं बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

विज्ञापन
Rajasthan News Mass Hanuman Chalisa Recite On 16th Anniversary of Jaipur Bomb Blast
जयपुर धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 13 मई 2008 में हुए बम धमाकों से पीड़ित परिवारों का दर्द सोमवार को सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी हुनमान जी महाराज के सामने झलका। 16वीं बरसी पर जयपुर वासी सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के बाहर जुटे और श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर बम धमाकों में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसमें हजारों की संख्या में सर्व समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं का एक छोर जहां सांगानेरी गेट पर था तो दूसरा बड़ी चौपड़ छू रहा था। चारदीवारी के इतिहास में 03 जून 2023 के बाद दूसरी बार दूधिया रोशनी में भक्तों ने सड़क पर बैठकर जैसे ही हनुमान चालीसा की चौपाइयां पढ़नी शुरू कीं, तो वातावरण भक्तिमय हो गया। बैंड और ड्रम वादकों की जुगलबंदी के बीच गूंजती शंख ध्वनि ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जय श्रीराम और भारत माता के जयकारों के बीच हुए इस आयोजन में युवाओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उत्साही जनों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।  

विज्ञापन

पीड़ित परिवारों का हुआ सम्मान
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, भाजपा नेता मंजू शर्मा, गायत्री परिवार के मनु महाराज सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन उपस्थित रहे। इस मौके पर 13 मई 2008 को बम ब्लास्ट में शहीद हुए मृत्यु के परिजनों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साधु संतों ने करवाई हनुमान चालीसा
संत अमरनाथ महाराज ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ व्यक्तिगत रूप से करने के साथ ही समय-समय पर सामूहिक रूप से भी करना चाहिए। इससे देश और समाज के संकट दूर होते हैं। हनुमान चालीसा की चालीस चौपाइयों में अपार शक्ति समाहित है।

रवि नैयर बने मसीहा
13 मई 2008 को करीब 70 लोग शहीद हुए थे। बम ब्लास्ट के बाद कई समाज सेवक भी आगे आए। उसमें से एक भाजपा नेता रवि नैयर भी थे। बम ब्लास्ट में शहीद के परिवारों की शादी का खर्चा रवि नैयर ने उठाया। शहीद की बेटियों की शादी का खर्चा भी खुद किया, जिससे पीड़ित परिवारों पर कोई बोझ ना पड़े। 

भगवामय हुआ सांगानेरी गेट
हनुमान चालीसा के दौरान वहां मौजूद सभी भक्तों के सिर पर भगवा कलर का साफा भी दिखाई दिया। 

ना जाने गुनहगारों को कब मिलेगी सजा?
पीड़ित अभिनव तिवाड़ी का कहना है कि मैं उस समय में 13 साल का था। मेरे पिताजी मुकेश तिवाड़ी उस रात चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए और सदैव के लिए हमसे दूर चले गए। हम तो पीड़ित है, पिताजी को खो दिया। हम तो बैठे-बैठे देख ही सकते हैं, कर क्या सकते हैं? न जाने गुनहगारों को कब सजा मिलेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed