{"_id":"67c2d38962ac0c74b2073659","slug":"rajasthan-news-i-was-am-and-will-remain-dignified-dotasra-speaks-to-media-slams-government-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: \"मैं मर्यादित था, हूं और रहूंगा\" मीडिया से बातचीत में बोले डोटासरा, सरकार को आड़े हाथों लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: "मैं मर्यादित था, हूं और रहूंगा" मीडिया से बातचीत में बोले डोटासरा, सरकार को आड़े हाथों लिया
Sat, 01 Mar 2025 02:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:59 PM IST
सार
निजी यात्रा पर जोधपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। सदन में हुए गतिरोध को लेकर भी उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज जोधपुर दौरे पर हैं। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही निजी यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ब्यूरोक्रेट्स सरकार चला रहे हैं और जनप्रतिनिधियों की चल नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं को कमजोर करने का काम किया है। 25 लाख का इलाज फ्री था, आज दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। इंग्लिश स्कूलों को समीक्षा के नाम पर बंद करने की तैयारी की जा रही है, सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पैसा नहीं दिया जा रहा। सरकार की नाक के नीचे अवैध बजरी का काम चल रहा है, राजस्थान में सोलर ऊर्जा के नाम पर बड़े उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही है। सरकार फर्जी एमओयू साइन करने का काम कर रही है। शिक्षक भर्ती में महिलाओं को अब तक 50 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिए जाने पर डोटासरा ने सरकार पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विधानसभा में गतिरोध पर डोटासरा ने कहा कि 6 दिन तक मुख्यमंत्री विधानसभा में दिखाई नहीं दिए। सरकार पूरी तरह से गतिरोध तोड़ने में फेल रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए डोटासरा ने कहा कि अब वे खुद प्रत्येक जिले में जाकर बैठक लेंगे। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अब आराम दिया जाएगा। ब्लॉक और मंडलों की बैठक आयोजित कर 55 हजार बूथों पर बीएलए लगाए जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि आरक्षण के साथ छेड़छाड़ भाजपा की प्राथमिकता है।
विधानसभा गतिरोध समाप्त होने के बाद सभी कांग्रेस विधायकों के साथ जाने और डोटासरा के उनके साथ नहीं होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सबसे बात करके ये फैसला लिया और फिर सदन में पहुंचे।
कांग्रेस विधायक गणेश गोगरा द्वारा विधानसभा में अमर्यादित भाषा से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि उनका बयान गलत है। डोटासरा ने कहा कि विधानसभा में उनकी भाषा सौ प्रतिशत सही थी। उन्होंने कहा कि मैं मर्यादित था, हूं और रहूंगा। यदि मैं मर्यादित नही होता तो चौथी बार चुनकर नहीं आता।