फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Good news for youth preparing for government jobs, RSSB will announce recruitment this month

Rajasthan News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, RSSB इसी महीने करेगा भर्तियों का एलान

Mon, 14 Jul 2025 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 08:18 AM IST
सार

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जुलाई में ही 3 से 4 बड़ी भर्तियों का एलान करने जा रहा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Good news for youth preparing for government jobs, RSSB will announce recruitment this month
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जुलाई में रीट मैंस, प्लाटून कमांडर, लैब असिस्टेंट और जमादार के पदों पर नई भर्तियों का एलान करने जा रहा है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई भर्तियों की घोषणा भी की जा सकती है। अगस्त से इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। भर्ती चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि प्लाटून कमांडर के 100 से कम और लैब असिस्टेंट के 200 से कम पदों पर भर्ती होगी। साथ ही शिक्षा विभाग में खाली पड़े 700 से 800 लैब असिस्टेंट पदों को भी इस भर्ती में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: निलिया महादेव झरने पर हादसा, एक युवक की डूबने से मौत; तीन को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रीट मैंस भर्ती के लिए शिक्षा विभाग से बातचीत अंतिम चरण में है। जमादार और प्लाटून कमांडर की अभ्यर्थना पहले ही मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड सालभर की भर्तियों का कैलेंडर पहले ही जारी कर चुका है। इसलिए अब इन भर्तियों को लागू करने का काम तेजी से शुरू हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नया नियम लागू किया गया है कि अब फॉर्म भरने के बाद उसमें बदलाव या वापसी का विकल्प भी दिया जाएगा लेकिन अगर कोई अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बाद परीक्षा में शामिल नहीं होता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह नियम भविष्य की सभी भर्तियों पर लागू रहेगा। युवाओं के लिए सुनहरा मौका ये भर्तियां राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा अवसर हैं, जो अभ्यर्थी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय मेहनत को सफलता में बदलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed