फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Gehlot's reaction on CS's statement - BJP is diverting attention from the issue of employment

Rajasthan News: सीएस के बयान पर गहलोत बोले- रोजगार के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा

Sun, 30 Jun 2024 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 04:23 PM IST
सार

रोजगार उत्सव में मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा दिए गए सियासी बयान के बाद अब उस पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। पंत के बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि भाजपा भ्रामक प्रचार और सरकारी अधिकारियों से राजनीतिक बयानबाजी करवाकर रोजगार के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Gehlot's reaction on CS's statement - BJP is diverting attention from the issue of employment
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोजगार उत्सव में मुख्य सचिव सुधांश पंत के बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है। गहलोत ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाजपा भ्रामक प्रचार व सरकारी अधिकारियों से राजनीतिक बयानबाजी करवाकर रोजगार के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य सचिव का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ है। गौरतलब है कि पंत ने पिछली गहलोत सरकार में भर्ती परीक्षाओं पर सवालिया निशान लगाते हुए शनिवार को कहा था कि बीच में परीक्षा की क्रेडिबिलिटी पर प्रश्न खड़े हो गए थे। अब नई सरकार में युवाओं का भरोसा वापस लौटा है। उनका यह बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ और कई यूजर्स ने कमेंट्स में यह भी पूछा कि क्या मुख्य सचिव इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
न नौकरी दी, न बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने कोविड में काफी समय तक परीक्षाएं ना हो पाने के बावजूद बेहतरीन इंतजाम कर करीब 3 लाख सरकारी नौकरी दी थीं। कल राजस्थान सरकार ने रोजगार महोत्सव मनाकर हमारी सरकार द्वारा नौकरी दिए गए नए सरकारी कर्मचारियों को जॉइनिंग लेटर दिए। 7 महीने में भाजपा सरकार ना तो नौकरी दे पाई है और ना ही बेरोजगारी भत्ता दे रही है। प्रदेश का युवा देख रहा है कि कैसे झूठे वादे कर राज में आई, भाजपा सरकार केवल कपोल प्रचार कर उनके भविष्य से खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed