फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Former UP CM Akhilesh Yadav made a big statement about Rajasthan officers

Rajasthan News: जयपुर में अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- कई अफसर यूपी का पैसा लूटकर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे

Thu, 21 Nov 2024 08:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Nov 2024 08:23 PM IST
सार

राजधानी जयपुर की पांच सितारा होटल में कल होने वाले एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज शाम जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर पर राजस्थान के अफसरों को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Former UP CM Akhilesh Yadav made a big statement about Rajasthan officers
पत्रकारों से वार्ता करते यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान के अफसरों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कई अफसर लूट में लगे हैं। इसमें राजस्थान के भी कई अधिकारी हैं। सुनने में आ रहा है यूपी से कमा कर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे हैं। सोचिए, यूपी का पैसा राजस्थान में इन्वेस्ट हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि हम ऐसे अफसरों की लिस्ट भी बनाएंगे और आपसे भी मदद मांगेंगे कि ऐसे अधिकारियों के बारे में में जानते होंगे। हमारी मदद जरूर करना। अडाणी मामले को लेकर अखिलेश ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है, चलती रहेगी।

विज्ञापन


यूपी में बीजेपी सभी 9 सीटें हार रही, इसलिए वोट लूटने में लगे थे
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। बीजेपी को पता था कि उपचुनाव में यूपी में की सभी सीटें हार रहे हैं। 9 की 9 सीट हार रहे हैं। गिनती में ये सभी सीटें हार जाते। इसलिए पूरी सरकार वोट लूटने में लगी हुई थी। डीएम, एसपी, कमिश्नर सब इसमें लगे थे। महिलाओं को पिस्टल दिखाकर रोकने वाला इंस्पेक्टर रिश्वत ले चुका था। यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी राजस्थान में पकड़े गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में नए तरह से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है कि आप वोट डालने नहीं जा सकते। 
विज्ञापन


आपका कैमरा देखेगा तो सच दिखाएगा
पुलिस ने पिस्टल दिखाकर महिलाओं को वोट डालने से रोका, क्या आप महिलाओं को वोट करने से राकेंगे? मैं उन बहादुर महिलाओं को बधाई देना चाहता हूं उन्होंने साहस दिखाया। वो गोली और इंस्पेक्टर से नहीं डरे। वो इंस्पेक्टर ऐसा है, जिसने अभी कुछ दिन पहले रिश्वत ली थी। रिश्वत में लिए एक लाख रुपए वापस हुए हैं, अभी सुनने में आया है। कुछ पुलिस वाले राजस्थान में पकड़े गए थे, यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी राजस्थान में पकड़े गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि कैमरा झूठ नहीं बोल सकता, हम पर और आप पर दबाव हो सकता है, लेकिन आपका कैमरा देखेगा तो सच दिखाएगा, कैमरा तो नहीं झूठ बोल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed