{"_id":"679d8514ed906ca21c03efe9","slug":"rajasthan-news-expected-focus-in-centre-s-budget-pilot-expresses-displeasure-over-being-ignored-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : केंद्र के बजट में राजस्थान की तरफ फोकस की उम्मीद, अनदेखी पर पायलट ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : केंद्र के बजट में राजस्थान की तरफ फोकस की उम्मीद, अनदेखी पर पायलट ने जताई नाराजगी
Sat, 01 Feb 2025 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:13 AM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राजस्थान को केंद्र के बजट में कोई तवज्जो नहीं दी जाती है। राज्य सरकार से प्रदेश की ओर केंद्र का ध्यान आकर्षित करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों को बजट में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज संसद में केंद्र सरकार का बजट पेश होने वाला है। इसे लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राज्य के हितों की अनदेखी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हर बार केंद्र सरकार के बजट में राजस्थान की अनदेखी होती रही है। क्षेत्रफल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद राजस्थान को राष्ट्रीय परियोजनाओं में जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "ना तो यहां नई रेलवे लाइन घोषित होती है और ना ही किसी नए उद्योग को लाने की पहल की जाती है। राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला है। अब जबकि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, मैं उम्मीद करता हूं कि राज्य सरकार केंद्र पर दबाव बनाएगी ताकि राजस्थान को बजट में कुछ अच्छा मिले।"
विज्ञापन
सचिन पायलट ने यह भी कहा कि पिछले साल के बजट में वित्त मंत्री ने राजस्थान का जिक्र तक नहीं किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार केंद्र सरकार राजस्थान के लिए कोई सकारात्मक घोषणा जरूर करेंगी।
पायलट ने प्रदेश की जनता के हितों की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने की अपील करते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों की उम्मीदों को बजट में शामिल किया जाना चाहिए।