फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Employment Festival Organized Today on Youth Day, 13000 Youth to Receive Government Job Offers

Rajasthan News : युवा दिवस के मौके पर रोजगार उत्सव का आयोजन आज, 13 हजार युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा

Sun, 12 Jan 2025 10:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजस्थान सरकार प्रदेश के 13 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रही है। बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम युवाओं को ये नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Employment Festival Organized Today on Youth Day, 13000 Youth to Receive Government Job Offers
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेशवासियों को रोजगार और विकास की सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, वित्त, गृह, राजस्व, माध्यमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा जैसे विभागों में 13,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान राज्य सरकार द्वारा 31 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की जाएगी। इनमें 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए कार्यों का शिलान्यास, 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। राज्य सरकार ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, पंचायती राज और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों के प्रमुख प्रोजेक्ट में इस राशि को लगाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने 5 साल में 10 लाख रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें 4 लाख सरकारी नौकरियों और 6 लाख रोजगार निजी क्षेत्र में दिए जाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सरकार कौशल और उद्यमिता विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उत्सव के बारे में कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed