{"_id":"66308f613ac783632005b3ca","slug":"rajasthan-news-education-minister-s-statement-regarding-suicide-of-medical-student-in-kota-said-this-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोटा में मेडिकल के छात्र की आत्महत्या को लेकर शिक्षामंत्री का बयान, कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोटा में मेडिकल के छात्र की आत्महत्या को लेकर शिक्षामंत्री का बयान, कह दी ये बात
Tue, 30 Apr 2024 11:57 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:57 AM IST
सार
हाल ही में एक मेडिकल छात्र द्वारा कोटा में की गई आत्महत्या को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे केवल कोचिंग संस्थान ही दोषी नहीं हैं। बच्चों पर माता-पिता का भी दबाव होता है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षा नगरी कोटा में मेडिकल छात्र के आत्महत्या करने को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के लिए केवल संस्थानों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि उनके माता-पिता और मित्र मंडली का भी आत्महत्या के मामलों में योगदान होता है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर मामले में कोचिंग संस्थान ही दोषी हो, ऐसा नहीं है। कुछ प्रतिशत मामलों में आत्महत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। छात्रों के आत्महत्या के मामले में माता-पिता और छात्र की संगत भी दोषी है। माता-पिता अपने बच्चों से उनकी क्षमता से अधिक उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद करते हैं, ऐसे में केवल कोचिंग संस्थानों को ही दोष नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों से अपनी क्षमता से अधिक के लक्ष्य हासिल करने की अपेक्षा करते हैं लेकिन जब पूरी कोशिश करने के बाद भी बच्चा माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता तो आत्महत्या कर लेता है।
विज्ञापन