फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: ED raids five-star hotel in Jaipur

Rajasthan News: जयपुर के फाइव-स्टार होटल की शादी में 'महादेव एप' कनेक्शन! ED ने फोन और दस्तावेज किए बरामद

Wed, 02 Jul 2025 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 02 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ रायपुर से आई ईडी टीम को इनपुट मिला था कि महादेव बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े कई लोग एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने आए हैं और होटल में ठहरे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: ED raids five-star hotel in Jaipur
होटल में ईडी की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट महादेव बेटिंग एप से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कार्रवाई हुई है राजस्थान की राजधानी जयपुर में। यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को कूकस स्थित फाइव-स्टार होटल फेयर माउंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि महादेव एप से जुड़े कुछ संदिग्ध लोग यहां एक शादी में शामिल होने के लिए रुके हुए थे।
विज्ञापन


ईडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें इनपुट मिला था कि महादेव बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े कई लोग एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने आए हैं और होटल में रुके हैं। इसी सूचना पर छत्तीसगढ़ रायपुर से आई ईडी की टीम ने दबिश दी और होटल के दो-तीन कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई। ईडी को छापे के दौरान डिजिटल डिवाइसेज, दस्तावेज और कुछ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग, शेल कंपनियों और क्रिप्टो ट्रांजेक्शन के पुख्ता सबूत मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed