फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Dog squad deployed in Ranthambore Tiger Reserve to guard the tigers

Rajasthan News: बाघों की रखवाली के लिए रणथम्भौर में डॉग स्क्वॉड तैनात होगा, वन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 03 Jul 2025 07:13 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 07:13 PM IST
सार

राजस्थान के सबसे बड़े बाघ अभ्यारण्य में शिकारियों से बाघ और अन्य जंगली पशुओं की रखवाली के लिए डॉग स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी। डॉग स्क्वॉड में बेल्जियम नस्ल के कुत्ते रखे जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Dog squad deployed in Ranthambore Tiger Reserve to guard the tigers
रणथम्भौर टाइगर सफारी - फोटो : social media

विस्तार

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में डेडिकेटेड डॉग स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी। यह इसलिए ताकि जंगल में शिकारियों पर नजर रखी जा सके जो वन्य जीवों का शिकार करने के लिए घूमते रहते हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। वन विभाग के दो गार्ड स्निफर डॉग के साथ विशेष ट्रेनिंग के लिए तिब्बत बार्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) के पास भेजे गए हैं। आईटीबीपी के पंचकुला में इनका प्रशिक्षण चल रहा है। ये स्निफर डॉग बेल्जियन और मालिनोइस नस्ल के होंगे। इनकी सूंखने की शक्ति जबरदस्त होती है। एक बार तैनाती हो जाएगी तो शिकार,वन्य जीव अंगों का अवैध कारोबार काफी हद तक रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़िए: राजस्थान पुलिस को मिला नया डीजीपी, 1991 बैच के आईपीएस राजीव शर्मा संभालेंगे कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनूक केआर का कहना है कि एनटीसीए की मैनजमेंट इफेक्टिवनेस अवोल्यूशन ऑफ टाइगर रिजर्व रिपोर्ट 2022 में स्निफर डॉग्स स्क्वॉड को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने बताया कि पेरियार टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग्स ने जंगली गोर के शिकारियों को पकड़ने में काफी मदद की थी। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्निफर डॉग्स को जंगली पशुओं के मांस को सूंघने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें ट्रेनर और स्निफर डॉग्स दोनों की ट्रेनिंग साथ-साथ होती है ताकि ट्रेनर की स्किल्स भी बेहतर हो सके। इन स्निफर डॉग्स को रखने के लिए सवाई माधोपुर में विशेष आवास व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़िए: जबरदस्त बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात, चितौड़गढ़ में साढ़े 12 इंच से ज्यादा पानी बरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed