फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Dilawar announced- ex-servicemen will be made govt. teachers considering them equal to B.Ed.

Rajasthan News: पूर्व सैनिकों को बी.एड. के बराबर मानते हुए सरकारी अध्यापक बनाएंगे, मदन दिलावर ने की घोषणा

Tue, 16 Apr 2024 01:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 01:51 PM IST
सार

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि पूर्व सैनिकों को बी.एड. के बराबर मानते हुए उन्हें मैरिट और आरक्षण के आधार पर सरकारी अध्यापक बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्दी ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Dilawar announced- ex-servicemen will be made govt. teachers considering them equal to B.Ed.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान का शिक्षा विभाग नई पहल करते हुए पूर्व सैनिकों को सरकारी अध्यापक बनाने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में घोषणा की है कि पूर्व सैनिक बी.एड. के बराबर होंगे, जिन्हें मैरिट और आरक्षण के आधार अध्यापक बनाया जाएगा। साथ ही सैनिकों की आकस्मिक मौत होने या शहीद होने पर वीरांगना या आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब वीरांगना या शहीद के परिजन को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी मिलेगी। भारत में राजस्थान शिक्षा विभाग पहली बार इसकी पहल कर रहा है और शिक्षा विभाग जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजेगा। रामगंज मंडी में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि कुछ पूर्व सैनिकों ने शिक्षा विभाग में अध्यापक बनने के लिए आवेदन किया था लेकिन विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि पूर्व सैनिकों की शिक्षा ट्रेनिंग शिक्षा विभाग से कम है इसलिए वे अध्यापक नहीं बन सकते। इसी बात को ध्यान में रखकर अब विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पूर्व रिटायर सैनिकों को बी.एड डिग्री के बराबर मानना पड़ेगा। ऐसे में अब पूर्व सैनिकों को मैरिट और आरक्षण के आधार पर सरकारी अध्यापक बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि दुर्भाग्यवश भारतीय सैनिकों की सामान्य मौत हो जाती है या वे लड़ाई के दौरान शहीद हो जाते हैं तो शहीद की वीरांगना या आश्रित परिवार को राजास्थान में सरकारी नौकरी देंगे। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो जल्द मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed