फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Deputation proved costly for 2 junior engineers, suspended for not joining parent department

Rajasthan News: कनिष्ठ अभियंताओं को डेपुटेशन प्रेम भारी पड़ा, मूल विभाग में ज्वाइन नहीं करने पर किया निलंबित

Fri, 01 Mar 2024 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

Jaipur: डेपुटेशन निरस्त किए जाने के बावजूद मूल विभाग में नहीं लौटना जल संसाधन विभाग के दो अभियंताओं को भारी पड़ गया। विभाग ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Deputation proved costly for 2 junior engineers, suspended for not joining parent department
राजस्थान सचिवालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिनियुक्ति पर लंबे समय से डटे अधिकारी और कर्मचारी सरकारी आदेश के बावजूद अपने मूल विभागों में नहीं लौट रहे हैं। सरकार ने अब ऐसे अफसरों और कर्मचारियों को लेकर अपना रुख सख्त कर लिया है। जल संसाधन विभाग ने ऐसे ही एक मामले में विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


विभाग के अनुसार इनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 25 जुलाई 2023 को ही समाप्त कर दी गई थी लेकिन इसके बाद भी इन्होंने अपने मूल विभाग में जाकर ज्वाइन नहीं किया। इसके चलते विभाग ने कनिष्ठ अभियंता सद्दाम हुसैन और अजयसिंह यादव को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेशसिंह रावत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


काबिले गौर है कि हाल में राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने भी सभी विभागों में प्रतिनियुक्ति तुरंत समाप्त कर अपने मूल विभाग में लौटने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद कई विभागों में प्रतिनियुक्ति पर जमे अफसर अपने मूल विभाग में नहीं लौटे हैं। इनमें वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, गृह विभाग समेत कई अन्य बड़े महकमे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed