{"_id":"66499073e28e7091ec012bb8","slug":"rajasthan-news-cm-bhajanlal-targets-rahul-gandhi-says-ready-once-again-after-20-failed-launches-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: CM भजनलाल ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया, कहा- 20 बार असफल लॉन्चिंग के बाद एक बार फिर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: CM भजनलाल ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया, कहा- 20 बार असफल लॉन्चिंग के बाद एक बार फिर तैयार
Sun, 19 May 2024 11:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 11:09 AM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की 20 बार असफल लॉन्चिंग हो चुकी है और 21वीं बार फिर से कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 20 बार असफल लॉन्चिंग हो चुकी है और कांग्रेस 21वीं बार फिर से राहुल गांधी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जनता जानती है कि कांग्रेस एक परिवारवाद की पार्टी है, जिसने हमेशा गांधी परिवार को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एजेंडे में केवल गांधी परिवार ही आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया है। राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी ने यही नारा दिया है। लेकिन सच्चाई यह है कि इनका गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जनता अब कांग्रेस और गांधी परिवार के झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता इस पार्टी और परिवार के विषय में सब जान चुकी है। इनकी असली मंशा गरीबों की मदद करना नहीं, बल्कि अपने परिवार की राजनीति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस तीखे बयान ने आगामी चुनावों के लिए राजनीति को गर्मा दिया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।