{"_id":"67c3e3ec0b869f159f073bea","slug":"rajasthan-news-cm-arrived-to-visit-keoladeo-national-park-had-a-cordial-conversation-with-the-tourists-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण करने पहुंचे सीएम, पर्यटकों से की आत्मीय बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण करने पहुंचे सीएम, पर्यटकों से की आत्मीय बातचीत
Sun, 02 Mar 2025 10:22 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:22 AM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ पक्षी व्यू प्वाइंट तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उद्यान में घूम रहे देशी-विदेशी पर्यटकों से आत्मीय बातचीत की और उनके अनुभव जाने।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन आज सुबह केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण किया। उन्होंने उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट तक जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान यहां मौजूद देशी-विदेशी पर्यटकों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। श्री शर्मा ने भी पर्यटकों से आत्मीयता से बातचीत कर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में उनके अनुभव जाने।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों की प्रजाति की विविधता के लिए देश और विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, इसलिए जिला प्रशासन यहां आने वाले पर्यटकों के लिए संचालित सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। सीएम ने राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट पर केवलादेव शिव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और आमजन की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन