फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Cabinet expansion of Bhajanlal government, three new faces may get place in the cabinet

Rajasthan News: भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

Tue, 05 Mar 2024 10:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

Jaipur: चार महीने पहले सत्ता में आई भाजपा के लोकसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्यपाल से हुई मुलाकात ने इन अटकलों को तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Cabinet expansion of Bhajanlal government, three new faces may get place in the cabinet
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भजनलाल सरकार लोकसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। सीएम भजनलाल शर्मा की सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात के बाद ये अटकलें और तेज हो गई हैं।। मौजूदा मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा 12 कैबिनेट, 4 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री हैं। इस लिहाज से 8 मंत्रियों के लिए अब भी मंत्रिमंडल में जगह बाकी है। 

विज्ञापन


इस मंत्रिमंडल विस्तार में 3 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इनमें वसुंधरा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके श्रीचंद कृपलानी का नाम भी शामिल है। विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो भी बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा राजस्थान में कुछ जातिगत समीकरण और साधना चाहती है, इसी के चलते मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में तीन नए चेहरे लाए जा सकते हैं और एक महिला राज्यमंत्री को कैबिनेट स्तर तक प्रमोट किया जा सकता है। इसमें अनुसूचित जाति से आने वाली महिला बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंत्रिमंडल में एक चेहरा भरतपुर संभाग से भी लिया जा सकता है। हालांकि मंत्रिमंडल में भरतपुर संभाग से 2 मंत्री लिए गए हैं। इनमें सवाई माधोपुर से डॉ. किरोड़ीलाल मीणा व नगर से जवाहरसिंह बेढ़म सरकार में मंत्री हैं। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में भरतपुर के साथ अलवर ग्रामीण की कठूमर सीट भी आती है। वहीं अगर भरतपुर संभाग में विधानसभा चुनावी नतीजों की बात करें तो संभाग के चार जिलों में से भरतपुर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं धौलपुर में भाजपा का सफाया हो गया। बाकि दो जिलों करौली और सवाई माधोपुर में में दो-दो सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की जीत हुई है। भरतपुर की 7 विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा जीती है। 


गंगानगर से फिर एक सिख चेहरा

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर जिले से आने वाली सादुलशहर सीट से गुरवीर सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों में पश्चिमी राजस्थान खासतौर पर गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू में भाजपा को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब मंत्रिमंडल विस्तार में इन क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के लिए बीजेपी को किसी नए चेहरे को शामिल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed