{"_id":"6825fa41489227b3e0020c23","slug":"rajasthan-news-brothers-do-a-shameful-act-for-a-silver-bangle-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चांदी के कड़े के लिए भाइयों की शर्मनाक हरकत, मां की चिता के पास मचा बवाल; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चांदी के कड़े के लिए भाइयों की शर्मनाक हरकत, मां की चिता के पास मचा बवाल; जानें
Thu, 15 May 2025 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 15 May 2025 07:59 PM IST
सार
Rajasthan: स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन
वायरल फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र के लीला का बास गांव से सामने आई है। जहां लालच ने रिश्तों की सारी सीमाएं पार कर दीं। यहां कलयुगी बेटों ने अपनी ही मां की चिता के पास चांदी के कड़े को लेकर आपस में ऐसा झगड़ा किया कि देखने वालों की रूह कांप गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव की एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दुखद मौके पर पूरे परिवार को एकजुट होकर मां को अंतिम विदाई देनी चाहिए थी, लेकिन बेटों की नजर मां के चांदी के कड़े पर थी। चिता के पास ही बेटे कड़े को लेकर भिड़ गए। मां की लाश वहीं पड़ी रही और बेटों के बीच छीना-झपटी चलती रही।
इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मां के शव के पास खड़े होकर बेटे आपस में गाली-गलौज और हाथापाई कर रहे हैं। यह दृश्य देख हर कोई स्तब्ध है और समाज में गिरते नैतिक मूल्यों पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, अवैध नाकों पर 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। हालांकि अमर उजाला वीडियों की पुष्टि नहीं करता है, वीडियों का सोर्स सोशल मीडिया है