फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Brothers do a shameful act for a silver bangle

Rajasthan News: चांदी के कड़े के लिए भाइयों की शर्मनाक हरकत, मां की चिता के पास मचा बवाल; जानें

Thu, 15 May 2025 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 May 2025 07:59 PM IST
सार

Rajasthan: स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Brothers do a shameful act for a silver bangle
वायरल फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र के लीला का बास गांव से सामने आई है। जहां लालच ने रिश्तों की सारी सीमाएं पार कर दीं। यहां कलयुगी बेटों ने अपनी ही मां की चिता के पास चांदी के कड़े को लेकर आपस में ऐसा झगड़ा किया कि देखने वालों की रूह कांप गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव की एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दुखद मौके पर पूरे परिवार को एकजुट होकर मां को अंतिम विदाई देनी चाहिए थी, लेकिन बेटों की नजर मां के चांदी के कड़े पर थी। चिता के पास ही बेटे कड़े को लेकर भिड़ गए। मां की लाश वहीं पड़ी रही और बेटों के बीच छीना-झपटी चलती रही।
विज्ञापन


इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मां के शव के पास खड़े होकर बेटे आपस में गाली-गलौज और हाथापाई कर रहे हैं। यह दृश्य देख हर कोई स्तब्ध है और समाज में गिरते नैतिक मूल्यों पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, अवैध नाकों पर 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। हालांकि अमर उजाला वीडियों की पुष्टि नहीं करता है, वीडियों का सोर्स सोशल मीडिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed