फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Bodies of two security guards found on the railway track, driver of Ranikhet Express informed

Rajasthan News: रेलवे ट्रेक पर दो सिक्योरिटी गार्डों के शव मिले, रानीखेत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने दी सूचना

Sun, 17 Mar 2024 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

Pokaran: जिले के सेल्वी गांव के पास एलएंडटी कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्डों के शव मिले हैं। माना जा रहा है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। रानीखेत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने वॉकी टॉकी के जरिये गार्ड को इसकी सूचना दी थी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Bodies of two security guards found on the railway track, driver of Ranikhet Express informed
रेलवे ट्रेक पर शव मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलएंडटी कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्डों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा पोकरण में रविवार अलसुबह हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रानीखेत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने वॉकी टॉकी के जरिये गार्ड को सूचना दी थी कि सेल्वी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर दो शव पड़े हुए हैं। गार्ड से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पोकरण पुलिस ASI बस्ताराम ने बताया कि पोकरण के रहने वाले महेंद्र जटिया और प्रद्युम्न एलएंडटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। माना जा रहा है कि रानीखेत एक्सप्रेस से पहले पोकरण रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए निकली मालगाड़ी से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने दोनों शवों को पोकरण हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और कंपनी तथा परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed