{"_id":"6829e1b2fa5c2ffd7302c8e9","slug":"rajasthan-news-bjp-president-madan-rathore-and-mp-pp-choudhary-will-receive-the-sansad-ratna-award-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद रत्न पुरस्कार 2025: राजस्थान के इन दो सांसदों को किया जाएगा सम्मानित, जानें किस आधार पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद रत्न पुरस्कार 2025: राजस्थान के इन दो सांसदों को किया जाएगा सम्मानित, जानें किस आधार पर हुआ चयन
Sun, 18 May 2025 07:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 May 2025 07:04 PM IST
सार
चयन प्रक्रिया में सांसदों की उपस्थिति, प्रश्न पूछने की संख्या और बहसों में भागीदारी जैसे मापदंडों को ध्यान में रखा गया, जिसके लिए संसद के आधिकारिक रिकॉर्ड का उपयोग किया गया। पुरस्कार समारोह जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित होगा।
विज्ञापन
सांसद मदन राठौड़ और सांसद पीपी चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ तथा पाली सांसद पीपी चौधरी को संसद रत्न पुरस्कार मिलने जा रहा है। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की ओर से संसद रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई है। इन सांसदों का चयन संसद में इनके द्वारा पूछे गए प्रश्न और डिबेट में इनकी भागीदारी को लेकर हुआ है। इनके साथ ही देश के कुल 17 सांसदों और संसद की दो स्थाई समितियों के सदस्यों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जयपुर फल मंडी में तुर्की के सेब की नो एंट्री, भारत-पाक तनाव के चलते व्यापार महासंघ का एलान
विज्ञापन
इन सांसदों का चयन जूरी कमेटी द्वारा किया गया है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहिर के द्वारा की गई थी। कमेटी ने महाराष्ट्र के 7, उत्तरप्रदेश, झारखंड, राजस्थान के 2 और उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल और असम के एक-एक सांसदों का चयन किया है।
ये भी पढ़ें- प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 46 डिग्री पहुंचा, हीट वेव का अलर्ट
संसद में काम के आधार पर चयन
इन सांसदों का चयन संसद में इनकी मौजूदगी, पूछे गए सवालों और डिबेट में इनकी भागीदारी के आधार पर किया गया है। इसके लिए जूरी कमेटी ने लोकसभा और राज्यसभा सचिवायल के ऑफिशल रिकॉर्ड का उपयोग किया है। मदन राठौड़ तथा पीपी चौधरी का चयन 18वीं लोकसभा की पहली बैठक से लेकर बजट सत्र 2025 तक उनके संसदीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह पुरस्कार जुलाई के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।