फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: BJP core committee meeting today, discussion possible on Lok Sabha tickets in the state

Rajasthan News: सीपी जोशी की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा संभव

Wed, 28 Feb 2024 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 11:28 AM IST
सार

Jaipur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी की जोशी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। आगामी लोकसभा चुनावों के संबंध में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP core committee meeting today, discussion possible on Lok Sabha tickets in the state
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आज दिल्ली में होगी। सीपी जोशी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 से 17 सीटों पर टिकट बदले जा सकते हैं, जिस पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। प्रदेश में 7 सांसदों को विधानसभा चुनावों में उतारा गया था, जिनमें से तीन ने संसद से इस्तीफा देकर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन


राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में 7 सांसदों को विधानसभा में मौका देकर उनकी सीट खाली मानी जा रही है, ऐसी स्थिति में अब 10 अन्य सांसदों का टिकट काटकर नए लोगों को मौका मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो दो या उससे ज्यादा बार सांसद रह चुके सदस्यों की टिकट काटी जा सकती है। पार्टी मार्च के पहले हफ्ते में लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed