फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: BJP appointed in-charge for Vis by-elections, Kirori again got the responsibility of Dausa

Rajasthan News: विस उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए, किरोड़ी को फिर से मिली दौसा की जिम्मेदारी

Tue, 02 Jul 2024 11:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 11:49 AM IST
सार

राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। उपचुनावों के लिए जिन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, उनमें एक नाम डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का भी है। गौरतलब है कि मीणा ने लोकसभा चुनावों के दौरान सीट हारने पर इस्तीफे का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP appointed in-charge for Vis by-elections, Kirori again got the responsibility of Dausa
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपुचनावों को लेकर बीजेपी ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश की झुंझुनू, देवली उनियारा, खींवसर, दौसा और चोरासी विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के पास ही थीं। अब लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद बीजेपी के लिए विधानसभा उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रभारियों की लिस्ट में लोकसभा चुनावों के दौरान बार-बार इस्तीफे का ऐलान करने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को भी दौसा विधानसभा सीट के लिए प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन


जिन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, उनमें

झुंझुनू सीट के प्रभारी 

-मंत्री अविनाश गहलोत
-मंत्री सुमित गोदारा
-प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी 
-विधायक गोवर्धन वर्मा 

खींवसर सीट के प्रभारी

-मंत्री कन्हैयालाल चौधरी
-मंत्री सुरेश रावत 
-प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया
-प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी 
-विधायक बाबू सिंह राठौड़ 

दौसा सीट के प्रभारी

-उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा
-मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा
-प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी
-पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी
 
देवली-उनियारा सीट की कमान 

-मंत्री हीरालाल नागर, 
-पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ 
-प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल
-प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना 

चौरासी सीट का प्रभार
 
-मंत्री बाबूलाल खराड़ी
-विधायक श्रीचन्द कृपलानी
-प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा 
-प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम
-महेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed