{"_id":"66654c7286399e7f9b0ec726","slug":"rajasthan-news-bhupendra-yadav-may-get-big-responsibility-will-bjp-s-national-president-be-from-rajasthan-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भूपेंद्र यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्या राजस्थान से होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भूपेंद्र यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्या राजस्थान से होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Sun, 09 Jun 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:02 PM IST
सार
लोकसभा चुनावों में कमजोर परिणामों के चलते भले ही मंत्रिमंडल में राजस्थान का कोटा कम हो गया हो लेकिन संगठन का बड़ा पद राजस्थान की झोली में आ सकता है। यह कौनसा पद होगा और किसे मिलेगा जानिये यहां
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में इस बार भले ही मंत्रिमंडल का कोटा कट रहा है लेकिन बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के भूपेंद्र यादव का नाम आ सकता है। भूपेंद्र यादव को पिछली एनडीए सरकार में राज्यसभा सांसद रहते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस बार उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़वाया गया और अब चर्चा है कि उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव को जब बीजेपी ने यादव बाहुल्य अलवर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया था तब उनके समर्थकों ने मतदाताओं में यही मैसेज दिया था कि यदि वे जीतकर लोकसभा पहुंचते हैं तो मोदी सरकार में बड़ा पद लेंगे और इसका सीधा फायदा उनकी लोकसभा सीट अलवर को भी मिलेगा।
विज्ञापन
ज्ञातव्य है कि पिछले लोकसभा चुनावों में कोटा सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन इस बार लोकसभा अध्यक्ष का पद एनडीए के किसी घटक दल के पास जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन