फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Another blow to Congress before the announcement of candidates, State General Secretary resign

Rajasthan News: उम्मीदवारों की घोषणा से पहले कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

Tue, 05 Mar 2024 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 09:53 AM IST
सार

Jaipur: लोकसभा चुनावों के नजदीक आते-आते राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। इसी के चलते कांग्रेस को एक और बड़ा झटका बांसवाड़ा से लगता दिखाई दे रहा है, जहां पार्टी के एक और बड़े नेता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Another blow to Congress before the announcement of candidates, State General Secretary resign
महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ चांदमल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

40 साल तक कांग्रेस में काम करके दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के अन्य असंतुष्ट नेताओं ने भी कांग्रेस को नमस्कार कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। महेंद्रजीत मालवीय ने भाजपा में शामिल होते हुए साफ तौर पर कहा था कि प्रदेश में पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब पार्टी के एक और बड़े नेता के भाजपा में जाने की तैयारी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। 

विज्ञापन


अभी तो कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी नहीं की है, इससे पहले ही पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपने रुख से स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बार पार्टी के साथ नहीं हैं। इसी कड़ी में बांसवाड़ा के पूर्व जिला कमेटी अध्यक्ष और वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव चांदमल जैन ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


आने वाली 7 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी लेकिन इससे पहले ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव चांदमल जैन ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देकर एक बड़ा झटका दे दिया है। चांदमल जैन महेंद्रजीत सिंह मालवीय के काफी करीबी माने जाते हैं और मालवीय के भाजपा में जाने के बाद से ही उनके भाजपा में जाने की संभावनाएं बन रही थीं। आने वाले कुछ और दिनों में कांग्रेस ऐसे ही और भी झटके मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा के प्रस्तावित दौरे के दौरान ये सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed