{"_id":"677e106a4693de59c2029b5e","slug":"rajasthan-news-alwar-municipal-corporation-revenue-officer-caught-by-acb-demanded-bribe-of-3-lakh-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अलवर नगर निगम राजस्व अधिकारी एसीबी की गिरफ्त में, फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी 3 लाख की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अलवर नगर निगम राजस्व अधिकारी एसीबी की गिरफ्त में, फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी 3 लाख की रिश्वत
Wed, 08 Jan 2025 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:13 AM IST
सार
एसीबी ने कल रात विधानसभा गेट के समीप अलवर नगर निगम के राजस्व अधिकारी को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की राशि लेने के लिए एक अन्य व्यक्ति को साथ लिया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूडी टैक्स वसूलने वाली कंपनी का कामकाज आगे बढ़ाने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एसीबी ने अलवर नगर निगम के राजस्व अधिकारी युवराज मीणा को मंगलवार रात जयपुर में विधानसभा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने रिश्वत लेने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति का सहारा लिया था।
विज्ञापन
एसीबी के एएसपी अभिषेक पारीक ने बताया कि अलवर में यूडी टैक्स वसूलने वाली कंपनी ने हाल ही में टेंडर लिया था लेकिन राजस्व अधिकारी युवराज मीणा ने कंपनी का कामकाज आगे बढ़ाने के एवज में 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। कंपनी के प्रतिनिधि ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दी थी। इसके बाद अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ने के लिए बनाई गई योजना के तहत युवराज मीणा अपनी कार से विधानसभा गेट पहुंचा, जहां उसके साथ आए व्यक्ति ने रिश्वत ली। इसके बाद एसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मीणा द्वारा भेजे गए व्यक्ति समेत सड़क के मोड़ पर कार में बैठे युवराज मीणा को भी रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने युवराज मीणा के जयपुर के आमेर स्थित घर और अलवर नगर निगम कार्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाकर फाइलों और प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले। सवेरे 4 बजे तक चली इस कार्रवाई में एसीबी द्वारा कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्व हानि का मामला
अलवर नगर निगम में होर्डिंग टेंडर को लेकर पहले से ही गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं। टेंडर अटकने के कारण नगर निगम को हर साल करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान होता था। रिश्वत का यह मामला सामने आने के बाद अधिकारियों का मानना है कि जांच में भ्रष्टाचार के कई अन्य मामले उजागर हो सकते हैं।एसीबी फिलहाल जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है। युवराज मीणा पर लगे आरोपों की तहकीकात के साथ अन्य संभावित गड़बड़ियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।