{"_id":"6828b3764f1bfc37e00511f6","slug":"rajasthan-news-a-huge-fire-broke-out-in-a-plastic-factory-in-gheelot-neemrana-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नीमराणा के घीलोट में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुएं से ढका आसमान; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नीमराणा के घीलोट में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुएं से ढका आसमान; मची अफरातफरी
Sat, 17 May 2025 09:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 May 2025 09:34 PM IST
सार
Jaipur: घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जिससे बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मांडण थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना स्थित घीलोट औद्योगिक क्षेत्र की सांखला इंडस्ट्रीज में शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। यह फैक्टरी प्लास्टिक दाना निर्माण का कार्य करती है। आग इतनी तीव्र थी कि चंद मिनटों में ही फैक्ट्री की पूरी यूनिट इसकी चपेट में आ गई। चारों ओर काले धुएं का घना गुबार छा गया, जो कई किलोमीटर दूर तक आसमान में साफ नजर आया।
विज्ञापन
आग लगते ही फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। अंदर काम कर रहे दर्जनों मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही नीमराना, बहरोड़ और घीलोट से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास की कई फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली करा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
पढ़ें: घरेलू नौकरों ने दिया नशीली दवा, लूटपाट कर नेपाल भागने की फिराक में थे; पुलिस ने बनबसा बॉर्डर से पकड़ा
विज्ञापन
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जिससे बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मांडण थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया गया।
प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण लगी हो सकती है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान करोड़ों रुपये में आंका जा रहा है। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का कार्य देर शाम तक जारी था।