फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: 4 people from Rajasthan killed, one injured in attack on passenger bus in Jammu and Kashmir

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर में यात्री बस पर हुए हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 10 Jun 2024 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 09:44 AM IST
सार

रविवार को जम्मू-कश्मीर के रिसासी में यात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में राजस्थान के पांच प्रभावितों में से चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर इसकी जानकारी ली जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से अब गृह मंत्रालय व जम्मू कश्मीर से मामले में संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: 4 people from Rajasthan killed, one injured in attack on passenger bus in Jammu and Kashmir
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में रविवार को रिसासी में यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों में 4 लोग राजस्थान के भी हैं। यात्रियों से भरी यह बस शिवखेड़ी से कटरा जा रही थी। बस में 40 लोग थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हमले में मारे गए राजस्थान के लोगों के नाम राजेंद्र प्रसाद सैनी, ममता देवी सैनी, पूजा सैनी व एक बालक विवांश है। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति पवन कुमार सैनी घायल हैं, जिनका इलाज जम्मू में ही चल रहा है। ये सभी लोग चौमू के रहने वाले हैं। चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कलेक्टर से भी बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय  के स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से अब गृह मंत्रालय व जम्मू-कश्मीर से मामले में संपर्क किया जा रहा है। इधर आतंकी हमले में मरने वाले यात्रियों की संख्या अब तक 10 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed