फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: newly appointed office bearers Meeting at BJP State Office, Bhajanlal Sharma Madan Rathore present

Rajasthan: भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक, CM भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष क्या बोले?

Sun, 07 Dec 2025 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Dec 2025 03:00 PM IST
सार

Jaipur News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शी शासन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में डिजिटल उपस्थिति और सूचना प्रबंधन पर दिशा-निर्देश दिए गए।
 

विज्ञापन
Rajasthan: newly appointed office bearers Meeting at BJP State Office, Bhajanlal Sharma Madan Rathore present
सीएम भजनलाल शर्मा तथा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सुबह नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, रणनीतियों और प्रदेश में विकास से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यों का समुचित वितरण सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन

 
CM ने पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर
मुख्यमंत्री शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार के संकल्पों को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शी शासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठनात्मक सक्रियता को मजबूती देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



 
प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन और कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की शक्ति
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आने वाले महीनों में कार्यक्रमों को मजबूत स्वरूप देने तथा जनता से लगातार संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान: 'ऑनर रन मैराथन' संपन्न, प्रतिभागियों ने वीर सैनिकों के सम्मान में भरी रफ्तार; CM ने बढ़ाया हौसला
 
सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में डिजिटल रणनीति पर मार्गदर्शन
इसी क्रम में दोपहर 11:30 बजे कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट आयोजित हुई। इस सत्र में भी मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में सोशल मीडिया टीम को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी उपस्थिति, सही जानकारी जनता तक पहुंचाने और दुष्प्रचार का जवाब देने संबंधी रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed