फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: NEET-UG paper leak case, the two medical students of Bharatpur Medical College are arrested

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने की तीन और गिरफ्तारी, भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्र शामिल

Sat, 20 Jul 2024 10:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 10:38 PM IST
सार

नीट यूजी पेपर लीक के मामले में सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: NEET-UG paper leak case, the two medical students of Bharatpur Medical College are arrested
नीट पेपर लीक मामले में भरतपुर के 2 छात्र हिरासत में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। ये आरोपी  सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे और घटना वाले दिन हजारीबाग में मौजूद थे।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेक्निकल सर्विलेंस टीम ने परीक्षा के दिन उनके हजारीबाग में मौजूद होने की पुष्टि की है। गिरफ्तार किया गया तीसरा शख्स शशि कुमार पासवान एक 'ऑलराउंडर' है जो कि सरगना को हर तरह की मदद मुहैया करा रहा था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक CBI ने 18 जुलाई को भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज से दीपेंद्र कुमार और कुमार मंगलम विश्नोई को गिरफ्तार किया था। दीपेंद्र 2023 बैच का स्टूडेंट है और कुमार मंगलम 2022 बैच का स्टूडेंट है। ये दोनों स्टूडेंट सॉल्वर का काम करते थे। भरतपुर के मेडिकल कॉलेज में इस घटना की जानकारी होने के बाद कोई भी मेडिकल स्टूडेंट और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे हैं। घटना को लेकर भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पुष्टि की है और कहा है कि दिल्ली से आई सीबीआई की टीम दोनों छात्राें को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed