फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan If there is even slightest threat to my life I will hold pilot responsible statement Radha Mohandas

Rajasthan: 'मेरे जीवन पर किंचित मात्र भी खतरा आता है तो मैं पायलट को जिम्मेदार मानूंगा', राधा मोहनदास का बयान

Wed, 28 Aug 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

आज यानी बुधवार को उदयपुर दौरे पर आए राजस्थान बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा, राजस्थान में रहते हुए आज के बाद मेरे जीवन पर अगर किंचित मात्र भी खतरा आता है, तो मैं उसके लिए सिर्फ और सिर्फ सचिन पायलट को जिम्मेदार मानूंगा।

विज्ञापन
Rajasthan If there is even slightest threat to my life I will hold pilot responsible statement Radha Mohandas
सचिन पायलट और राधा मोहनदास अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने एक बार फिर सचिन पायलट को आड़े हाथों लेते हुए कहा, अगर मुझे प्रदेश में कुछ भी हो जाता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सचिन पायलट के ऊपर होगी। बता दें कि पिछले तीन दिनों से राधा मोहनदास अग्रवाल कांग्रेस युवा मोर्चे के निशाने पर हैं। उनके अनुसार, प्रभारी अग्रवाल के द्वारा जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी, राहुल गांधी और सचिन पायलट के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है।

विज्ञापन


विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने एक प्रेस वार्ता के अंदर यह कहा था कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी जहां भी जाएंगे, युवा कांग्रेस के लोग उनका विरोध करेंगे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिन में कांग्रेस वार रूम के बाहर, प्रभारी अग्रवाल का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी अग्रवाल के पोस्टर पर स्याही लगाई और मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को माफ किया
बता दें कि प्रभारी अग्रवाल जब रात को उदयपुर पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे आकर कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्याही फेंकी गई। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और जब उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया गया तो वह गाड़ी के आगे ही बैठ गए। यह सब घटनाएं होने के बाद प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने युवा मोर्चा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को माफ कर दिया। उन्होंने कहा, वह अपना काम कर रहे हैं। वह भी एक राजनीतिक दल का हिस्सा हैं युवा हैं और इस देश के अंदर सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।

पायलट की समस्या बढ़ जाएगी
प्रदेश प्रभारी ने यह भी कहा कि विरोध करने का भी एक तरीका होता है। अगर कल मेरी गाड़ी का कांच टूट जाता, मुझे लग जाता या युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा कुछ ऐसा हो जाता, जिससे मुझे चोट लग जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? प्रभारी अग्रवाल बोले, अगर मुझे कुछ भी होता है राजस्थान में तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सचिन पायलट की होगी और रही बात सचिन पायलट पर बयान देने की तो मैं चाहता हूं कि सचिन पायलट पर मैं अपना मुंह न खोलूं। क्योंकि मैं अगर मुंह खोला तो उनकी समस्याएं बढ़ जाएंगी। वह पहले से ही परेशान हैं अपनी पार्टी में पीड़ित हैं। इसलिए मैं उनसे यही कहूंगा कि वह पहले अपनी पार्टी में सब कुछ ठीक करें, फिर दूसरी पार्टियों से लड़ाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed