फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan ICSI Company Secretary exam results declared students of Jaipur centre performed brilliantly

Rajasthan: आईसीएसआई कंपनी सचिव परीक्षाओं का परिणाम घोषित, जयपुर सेंटर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 10:01 PM IST
सार

आईसीएसआई कंपनी सचिव परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजधानी जयपुर सेंटर के छात्रों का इसमें शानदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
Rajasthan ICSI Company Secretary exam results declared students of Jaipur centre performed brilliantly
आईसीएसआई कंपनी सचिव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) द्वारा आयोजित दिसंबर 2024 की कंपनी सचिव (सीएस) प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षाओं का परिणाम आज नई दिल्ली में घोषित कर दिया गया। संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर विषयवार विवरण के साथ परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन


सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराने पाठ्यक्रम) में जिज्ञासा चौधरी ने ऑल इंडिया में 8वीं रैंक और जयपुर सेंटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं हेमंत कुमार शर्मा ने ऑल इंडिया में 10वीं रैंक और जयपुर सेंटर में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रोफेशनल प्रोग्राम (नए पाठ्यक्रम) में दृष्टि भाटिया, अंतिमा शर्मा और वर्षा तेनवाला ने क्रमशः पहली, दूसरी और तीसरी रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराने पाठ्यक्रम) में राहुल सोनी ने जयपुर सेंटर में प्रथम, पूर्णिमा सेठिया ने द्वितीय, और प्राची गोयल एवं मानसी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (नए पाठ्यक्रम) में युक्ता खजनानी ने जयपुर सेंटर में प्रथम और ऑल इंडिया में 9वीं रैंक प्राप्त की, अनुष्का अरोड़ा ने जयपुर सेंटर में दूसरी और ऑल इंडिया में 12वीं रैंक, जबकि अंकुश जिंदल ने जयपुर सेंटर में तीसरी और ऑल इंडिया में 15वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएसआई जयपुर चैप्टर के अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष विवेक शर्मा, सचिव वरुण मेहरा, कोषाध्यक्ष वैभव तेजवानी, सदस्य अमृतांशु ब्लानी और कार्यकारी अधिकारी मक्खन लाल रैगर ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अगली परीक्षा का शेड्यूल जारी
आईसीएसआई द्वारा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षा 1 जून 2025 से 10 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक चलेगी, जबकि विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed