{"_id":"65fb0c291b7298fba40c66d0","slug":"rajasthan-ias-akhil-arora-suffers-heart-attack-stent-put-in-ehcc-hospital-jaipur-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आईएएस अखिल अरोड़ा को पड़ा दिल का दौरा, जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में डाला गया स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आईएएस अखिल अरोड़ा को पड़ा दिल का दौरा, जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में डाला गया स्टंट
Wed, 20 Mar 2024 09:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:47 PM IST
सार
आईएएस अखिल अरोड़ा को दिल का दौरा पड़ा है। राजधानी जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में स्टंट डाला गया है।
विज्ञापन
आईएएस अखिल अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में वित्त विभाग की कमान संभाल रहे अखिल अरोड़ा को दिल का दौरा पड़ा है। मंगलवार रात उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें ईएचसीसी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके माइनर हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टर्स ने आपरेट कर उन्हें स्टंट लगाया।
विज्ञापन
राजस्थान के सबसे पॉवरफुल आईएएस में शुमार अखिल अरोड़ा को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। माइनर अटैक की पुष्टि के बाद डॉक्टर्स ने उनके सिंगल स्टंट भी लगाया है।
विज्ञापन
अखिल अरोड़ा पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल से ही वित्त विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। मौजूदा समय में वे अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं। उनकी पत्नी अपर्णा अरोड़ा भी राजस्थान सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी हैं और मौजूदा समय में वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन