फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Honey Trap: Female doctor demands 50 lakhs from senior IPS officer, also threatens to implicate in f

Rajasthan Honey Trap: महिला डॉक्टर ने वरिष्ठ IPS अफसर से मांगे 50 लाख, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी

Mon, 21 Aug 2023 11:24 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 21 Aug 2023 11:24 AM IST
सार

जयपुर में एक वरिष्ठ IPS अफसर हनी ट्रैप में फंस गए हैं। उन्होंने एक महिला डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan Honey Trap: Female doctor demands 50 lakhs from senior IPS officer, also threatens to implicate in f
honey trap - फोटो : social media

विस्तार

जयपुर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को महिला डॉक्टर ने अपने मोहजाल में फंसा लिया। अब वह धमकी दे रही है कि 50 लाख रुपये दो, वरना झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। आईपीएस अफसर ने जवाहर सर्कल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला अपने पति को छोड़ चुकी है। अब पुलिस अधिकारी पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही है।  

विज्ञापन


आईपीएस राजेश कुमार का आरोप है कि उसे चार महीने से फोन पर धमकियां मिल रही थी। इस वजह से उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर में वजीरपुर के रहने वाले राजेश कुमार मीना (33) ने FIR दर्ज करवाई है। वे साल 2020 में डूंगरपुर में  (प्रोविजन) के पद पर थे। कोविड ड्यूटी के दौरान मेडिकल डिपार्टमेंट में संविदा पर काम कर रही डॉक्टर प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई। ड्यूटी साथ होने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी। प्रियंका ने RAS की तैयारी के बारे में बताया और इससे नजदीकियां बढ़ गई। 
विज्ञापन


पति को तलाक देने की बात कही
सितंबर-2021 में राजेश IPS बन गए। प्रियंका को पता चला तो कहने लगी कि मैं अपने पति को तलाक दे देती हूं। तुम मुझसे शादी कर लो। राजेश ने उससे कहा कि शादी तो घरवाले जहां तय करेंगे, वहीं होगी। अपनी यारी-दोस्ती अलग जगह है। मीना ने FIR में बताया कि मई-2023 में घरवालों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद उसने प्रियंका से बातचीत कम कर दी। उन्हें लगता था कि पत्नी को प्रियंका से बात करने का पता चला तो अच्छा नहीं रहेगा। प्रियंका को राजेश की शादी का पता चला तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। जुलाई के पहले हफ्ते में प्रियंका ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया। कॉल कर धमकाने लगी कि मैंने पति से तलाक ले लिया है। तुम भी अपनी नवविवाहिता पत्नी को तलाक दे दो। मुझसे शादी कर लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कथित तौर पर रुपये दिए थे
आरोप है कि प्रियंका ने राजेश को रुपये दिए थे। प्रियंका ने राजेश से कहा कि मैंने तुम्हें रुपए अकाउंट में दिए थे। तुमने कैश में लौटाए। उसकी एवज में 50 लाख रुपये लूंगी। इसके बाद डॉक्टर प्रियंका बार-बार कॉल कर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेल कर उससे शादी करने या 50 लाख रुपये देने की डिमांड करने लगी। परेशान होकर उन्होंने FIR करवाई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed