फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan High Court lawyers protesting against police

देख लो सरकार: राजस्थान हाईकोर्ट के वकीलों का पुलिस की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन, पांच घंटे सड़क जाम रही

Wed, 09 Oct 2024 06:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट के वकीलों ने पुलिस की मनमानी के खिलाफ कोर्ट के मेन गेट के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन से सड़क पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Rajasthan High Court lawyers protesting against police
वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य द्वार के बाहर वकीलों द्वारा पांच घंटे तक धरना दिया गया। वकीलों की मांग है कि पुलिस के द्वारा की जा रही मनमानी को बंद कराया जाए। धरने पर बैठे पीड़ित वकील ने बताया कि उनकी एक संपत्ति पर पुलिस की मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित वकील ने बताया, बार-बार पुलिस से अनुरोध करने के बाद भी पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान होकर पीड़ित वकील ने बार में शिकायत की और एक सामूहिक निर्णय के बाद धरना दिया।
विज्ञापन




पीड़ित एडवोकेट अभिषेक नथनी ने बताया कि जब तक उनकी प्रॉपर्टी से कब्जा खाली नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित थानाधिकारी को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, तब तक वकीलों का धरना जारी रहेगा। वकीलों के इस धरने में आमजन भी जुड़ने लग गया है। धरने पर उपस्थित शारदा एवं उर्वशी सिंह ने भी समान रूप से प्रताड़ना की बात करते हुए वकीलों के धरने को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट निशांत शर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन इस पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेता है तो कोर्ट का कार्य भी बाधित हो सकता है। आने वाले समय में वकील एकत्र होकर विधानसभा की तरफ भी कुछ कर सकते हैं एवं पूर्ण कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed