फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Halal certification MLA Balmukund Acharya this conspiracy to collect money for particular community

Rajasthan: हलाल सर्टिफिकेशन पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा- ये समुदाय विशेष के लिए रकम जमा करने का षड्यंत्र

Fri, 24 Jan 2025 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

विधायक बालमुकंद आचार्य आने वाले विधानसभा सत्र में सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से इसको लेकर एक पत्र सरकार को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Halal certification MLA Balmukund Acharya this conspiracy to collect money for particular community
विधायक बालमुकंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हलाल सर्टिफिकेशन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की आवश्यकता है। अब सरिए और सीमेंट में भी हलाल लिखा जा रहा है। आखिर ऐसा करके क्या विशेष समुदाय के लिए रकम जमा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में विधायक बालमुकंद आने वाले विधानसभा सत्र में सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से इसको लेकर एक पत्र सरकार को लिखा जाएगा। पत्र में मांग की जाएगी कि राजस्थान में हलाल ब्रांड क्यों तैयार किया जा रहा है। नए-नए टैग कहां से आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि पहले से शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए सरकार ने टैग तय किए हैं। फिर ये हलाल का टैग कैसे तैयार हो रहा है। इसे कौन बना रहा है, सभी की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बालमुकुंद आचार्य ने घुमंतू जातियों के उत्थान की भी बात की। उन्होंने कहा कि इस इन लोगों ने मुगलों के आक्रमण के समय एक रहकर देशहित में काम किया है। इन्होंने महाराणा प्रताप और रानी लक्षमी बाई के साथ मिलकर मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा पर कभी समझौता नहीं किया और अपने आप को बचाए रखा। इन लोगों को भी शिक्षा का अधिकार है। इनके उत्थान के लिए हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। इन लोगों को घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पीएम और मुख्यमंत्री आवास योजना है। इनके बच्चों को भी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। अगर शिक्षा के लिए इन जातियों के बच्चे विदेश जाना चाहते हैं तो उनको ये सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed