{"_id":"6793566a61b8bf34750c618f","slug":"rajasthan-halal-certification-mla-balmukund-acharya-this-conspiracy-to-collect-money-for-particular-community-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हलाल सर्टिफिकेशन पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा- ये समुदाय विशेष के लिए रकम जमा करने का षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हलाल सर्टिफिकेशन पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा- ये समुदाय विशेष के लिए रकम जमा करने का षड्यंत्र
Fri, 24 Jan 2025 02:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:29 PM IST
सार
विधायक बालमुकंद आचार्य आने वाले विधानसभा सत्र में सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से इसको लेकर एक पत्र सरकार को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विधायक बालमुकंद आचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हलाल सर्टिफिकेशन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की आवश्यकता है। अब सरिए और सीमेंट में भी हलाल लिखा जा रहा है। आखिर ऐसा करके क्या विशेष समुदाय के लिए रकम जमा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में विधायक बालमुकंद आने वाले विधानसभा सत्र में सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से इसको लेकर एक पत्र सरकार को लिखा जाएगा। पत्र में मांग की जाएगी कि राजस्थान में हलाल ब्रांड क्यों तैयार किया जा रहा है। नए-नए टैग कहां से आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि पहले से शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए सरकार ने टैग तय किए हैं। फिर ये हलाल का टैग कैसे तैयार हो रहा है। इसे कौन बना रहा है, सभी की जांच होगी।
विज्ञापन
वहीं, बालमुकुंद आचार्य ने घुमंतू जातियों के उत्थान की भी बात की। उन्होंने कहा कि इस इन लोगों ने मुगलों के आक्रमण के समय एक रहकर देशहित में काम किया है। इन्होंने महाराणा प्रताप और रानी लक्षमी बाई के साथ मिलकर मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा पर कभी समझौता नहीं किया और अपने आप को बचाए रखा। इन लोगों को भी शिक्षा का अधिकार है। इनके उत्थान के लिए हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। इन लोगों को घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पीएम और मुख्यमंत्री आवास योजना है। इनके बच्चों को भी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। अगर शिक्षा के लिए इन जातियों के बच्चे विदेश जाना चाहते हैं तो उनको ये सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।