फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Gopendra Nath becomes advisor to Assembly Speaker Devnani

Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के सलाहकार बने गोपेन्द्र नाथ, जनसंपर्क अधिकारी के रूप में दे चुके हैं सेवा

Sat, 17 May 2025 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 May 2025 05:09 PM IST
सार

Rajasthan: गोपेन्द्र नाथ भट्ट "राजस्थान संवाद" जयपुर में अधिशासी निदेशक, "राजस्थान सूचना केंद्र" नई दिल्ली में दो दशकों से अधिक समय तक अतिरिक्त निदेशक तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के वरिष्ठ मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Gopendra Nath becomes advisor to Assembly Speaker Devnani
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सलाहकार पद का कार्यभार राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने संभाल लिया है। विधानसभा द्वारा 4 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार, भट्ट को राजस्थान विधानसभा के परामर्शदाता के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

गोपेन्द्र नाथ भट्ट राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के अनुभवी और सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अपने लंबे कार्यकाल में वे राज्य के मुख्यमंत्रियों के प्रेस अटैची के रूप में सेवाएं देने के साथ ही बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर और राजसमंद जैसे जिलों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, लगाए 'तिरंगे और सेना के अपमान' के आरोप    

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अंतर्राज्यीय बहुउद्देशीय माही परियोजना (बांसवाड़ा), पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर), जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (उदयपुर), अंतरराष्ट्रीय चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल सहित अनेक संस्थाओं में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में कार्य किया है।

गोपेन्द्र नाथ भट्ट "राजस्थान संवाद" जयपुर में अधिशासी निदेशक, "राजस्थान सूचना केंद्र" नई दिल्ली में दो दशकों से अधिक समय तक अतिरिक्त निदेशक तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के वरिष्ठ मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं। इसके अलावा, वे दिल्ली से प्रकाशित प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जलते दीप में राष्ट्रीय समाचार प्रमुख और ब्यूरो प्रमुख के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। अब वे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। भट्ट वर्तमान में राजस्थान विधानसभा की पत्रकार दीर्घा मन्त्रणा समिति के सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed