फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Fourth big arrest in JJM scam of 900 crores ED takes Sanjay Badaya on four-day remand

Rajasthan: 900 करोड़ घोटाले वाले JJM में चौथी बड़ी गिरफ्तारी, संजय बड़ाया को ईडी ने चार दिन की रिमांड पर लिया

Wed, 17 Jul 2024 10:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 10:24 AM IST
सार

राजस्थान में पिछली सरकार में हुए जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में ED ने एक्शन लेते हुए मंगलवार देर शाम संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें ED मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Fourth big arrest in JJM scam of 900 crores ED takes Sanjay Badaya on four-day remand
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर राजस्थान में चौथी गिरफ्तारी हो गई। मंगलवार देर शाम ईडी ने जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करवाने के मामले में पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद ईृडी की टीम उन्हें बुधवार सुबह विशेष अदालत क्रम संख्या तीन, जयपुर के न्यायाधीश के गांधीनगर स्थित आवास लेकर गई। यहां से संजय बड़ाया को चार दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने JJM में हुए घोटाले को लेकर बड़ाया के घर पर सर्च अभियान भी चलाया था। पिछली कांग्रेस सरकार में पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के कार्यकाल में यह बड़ा मामला सामने आया था। बड़ाया और जोशी एक दूसरे के करीबी माने जाते हैं। घोटाले को लेकर राजस्थान के एक वरिष्ठ आईएएस के आवास तक भी ईडी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed