फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Former minister's PA Shakur arrested for spying for Pakistan, gave intelligence information to ISI

Pakistan Spy: जासूसी करने वाला शकूर गिरफ्तार, पाकिस्तान दूतावास का अफसर दानिश था हैंडलर

Tue, 03 Jun 2025 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व मंत्री का पीए रहे शकूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।इंटेलिजेंस विंग ने कुछ दिन पहले उसे संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया था। पूछताछ में शकूर ने खुलासा किया है कि वो पाकिस्तान दूतावास में काम करने अफसर दानिश के संपर्क में था। 

विज्ञापन
Rajasthan : Former minister's PA Shakur arrested for spying for Pakistan, gave intelligence information to ISI
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने कुछ दिन पहले जैसलमेर से जिस शकूर खान को हिरासत में लिया था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। शकूर खान ने पूछताछ में खुलासा किया है वो पाकिस्तान दूतावास के अफसरों के संपर्क में था। वहां से उसे जानकारी मांगी जाती थी। शकूर ने जिन अफसरों के नाम बताए हैं उनमें  पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर मुख्य हैं। ये वही दानिश है जो ज्योति मल्होत्रा के साथ संपर्क में था। 

विज्ञापन

शकूर खान रोजगार कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत था। महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सुरक्षा) श्री विष्णुकांत गुप्ता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में  और भी खुलासे होना बाकी हैं। शकूर खान जैसलमेर के मांगलिया की ढाणी में रहता था। पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई जा रही थीं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उस पर नजर रखनी शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि शकूर का पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर से संपर्क में था, वह कई बार पाकिस्तान दूतावास भी आया था।  वहां इन लोगों से उसकी मुलाकात हुई थी।  शकूर 2008 में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के तौर पर भी काम कर चुका है। उस वक्त सालेह मोहम्मद पोकरण से विधायक थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: गंदगी पर सख्त हुआ रेलवे, सीसीटीवी से निगरानी कर डेढ़ हजार यात्रियों से वसूले पौने दो लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं दानिश की मदद से शकूर ने कई बार पाकिस्तान का वीजा भी प्राप्त किया और वहां की यात्रा की। पाकिस्तान प्रवास के दौरान उसका संपर्क आईएसआई एजेंटों से भी हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि वह व्हाट्स एप जैसे माध्यमों से भारत की सामरिक महत्व की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। इस गंभीर प्रकरण में शकूर खान के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं और संभावना जताई जा रही है कि इसमें और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed