{"_id":"6516dd4fec0a216ace0e3c05","slug":"rajasthan-election-cm-gehlot-has-lost-his-mental-balance-know-why-union-minister-shekhawat-said-this-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: 'CM गहलोत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे', जानें क्यों कही केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: 'CM गहलोत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे', जानें क्यों कही केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यह बात
Fri, 29 Sep 2023 07:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 07:51 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, हाल के दिनों में उनमें एक प्रकार की खिसियाहट सी आई है। इसके चलते वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वे उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और न्यायपालिका पर टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत कहते हैं कि प्रधानमंत्री अब तक सात बार राजस्थान आ चुके। उन्हें ध्यान में होना चाहिए कि जयपुर की परिवर्तन संकल्प यात्रा के एक राजनीतिक कार्यक्रम को छोड़कर शेष कार्यक्रम सरकारी थे। वे भारत सरकार की तरफ से राजस्थान को सौगात देने ही आए थे। इसमें भी गहलोत को घबराहट और खिसियाहट दोनों होती है। यह उनकी इस मन: स्थिति को दर्शाता है कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे पदों के लिए जिस तरह की टिप्पणी वे कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि खिसियाहट से अपना मानसिक संतुलन खो बैठै। वे कभी राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और कभी न्यायपालिका पर टिप्पणी करते हैं, मुझ पर तो रोज ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव कौन लड़ेगा या नहीं, यह नीतिगत फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करता है। यदि वह किसी मंत्री को आदेश देगा तो उसे चुनाव लड़ना ही होगा। लेकिन यह बात तय है कि पार्टी जो काम सौंपेगी। उसे पूरी ईनामदारी, निष्ठा और उत्साह के साथ करेंगे। जहां भी काम करेंगे, लक्ष्य एक ही होगा भारत माता की सेवा। चुनावी राजनीति ही एकमात्र सेवा का साधन नहीं है। भाजपा विचार आधारित पार्टी है। इसलिए इसका आज तक विघटन नहीं हुआ। कांग्रेस के कई वर्जन आ गए। भाजपा का एक ही वर्जन है, क्योंकि हम विचारधारा आधारित पार्टी हैं।
'वसुंधरा हमारी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं'
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से संबंधित पूछे गए प्रश्न में शेखावत ने कहा कि वे मेरी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं। दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुकीं। हम सब की नेता हैं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में आगामी चुनाव में अशोक गहलोत सरकार किन-किन मुद्दों पर विफल रही, इस पर चर्चा हुई। सरकार को किस तरह से घेरना है, इस विषय पर भी चर्चा हुई।
मोदी पश्चिमी राजस्थान को सौगात देने आ रहे
शेखावत ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देने की निमित्त आने का कार्यक्रम तय हुआ है। पांच अक्टूबर को दस बजे का कार्यक्रम बना है। जोधपुर एयरपोर्ट के नए बनने वाले टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। एम्स के ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। जोधपुर आईआईटी के नए शैक्षणिक कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कार्यक्रम उनका जयपुर में वैसा ही वैसा अभूतपूर्व कार्यक्रम जोधपुर में भी करने की तैयारियां चल रही हैं। लोगों की अधिकतम सहभागिता कैसे करना है। इस पर पार्टी के साथ चर्चा की है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा भी मौजूद रहे।