फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Rahul Gandhi will hold nine meetings in three days

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के चुनाव के लिए एक सप्ताह शेष; तीन दिन में नौ सभाएं करेंगे राहुल गांधी

Fri, 17 Nov 2023 08:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Nov 2023 08:45 PM IST
सार

राजस्थान के चुनाव को अब गिनती के दिन ही रह गए हैं। ऐसी कई जगह अभी रह गईं जहां कांग्रेस का चुनाव प्रचार नहीं हो पाया है। ऐसे में राहुल गांधी के वोटरों को साधने के लिए तीन दिन धड़ाधड़ नौ सभाएं करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Rahul Gandhi will hold nine meetings in three days
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के चुनावी समर में आने वाले दिनों में 9 और सभाएं करेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे भी तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तेज हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान में तीन रैलियां संबोधित की थी। अब पार्टी ने उनकी नौ सभाएं और तय की हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के रोड शो को लेकर भी प्लान बना रही है, लेकिन अभी तक राहुल के रोड शो को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


राहुल गांधी सबसे पहले 19 नवंबर को बूंदी, दौसा और सीकर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके  बाद 21 नवंबर को वल्लभनगर, आकोली (जालौर) और बायतू (बाड़मेर) में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तूफानी चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में 22 तारीख को राहुल गांधी राजाखेड़ा (धौलपुर), नदबई (भरतपुर) और गंगापुर सिटी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार 18 नवंबर को भरतपुर के वैर और अलवर के तिजारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे 20 नवंबर को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभा करेंगे। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष 21 तारीख को उदयपुर के मावली और कोटा उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed