{"_id":"6523df1b3d0cbf2a09095879","slug":"rajasthan-election-2023-bjp-releases-first-list-names-of-41-candidates-announced-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, जानें किसे कहां से मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Mon, 09 Oct 2023 04:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 04:44 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों का एलान होते ही बीजेपी ने राजस्थान की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनावों का एलान होते ही बीजेपी ने राजस्थान की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में पार्टी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत छह सांसदों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही कई दिग्गजों के टिकट काट दिए गए हैं। इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। पहली सूची देखकर कई दिग्गज नेता चौंक गए हैं। जयपुर के विद्याधरनगर से पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काट दिया गया है।
विज्ञापन
इन सांसदों को मिला टिकट
बीजेपी ने सांसद दीया कुमारी को विद्याधरनगर, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, बीजेपी सांसद भगीरथ चौधरी, बीजेपी सांसद बालकनाथ, बीजेपी सांसद नरेंद्र कुमार, बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा से और बीजेपी सांसद देव जी पटेल की टिकट दिया है।
किसे कहां से मिला टिकट
बीजेपी ने राजस्थान के गंगानगर से जयदीप बिहाणी को, भादरा से संजीव बेनीवाल को, डूंगरपुर से ताराचंद सारस्वत को, सुजानगढ़ से संतोष मेघवाल को, झुंझुनूं से बब्लू चौधरी को, मंडावा से नरेंद्र कुमार को, नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल को, उदयपुरवाटी से सुभकरण चौधरी को, फतेहपुर से श्रवण चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से सुभाष मेहरिया को, दांता रामगढ़ से गजानंद कुमावत को टिकट दिया है।