फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Aam Aadmi Party candidate Pappu Qureshi joins Congress

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले 'आप' को बड़ा झटका, पप्पू कुरैशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन

Fri, 17 Nov 2023 10:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 17 Nov 2023 10:44 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मतदान के 8 दिन शेष है, लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पप्पू कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Aam Aadmi Party candidate Pappu Qureshi joins Congress
पप्पू कुरैशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में इंडी एलायंस पार्टनर 'आप‘ को झटका लगा है। मतदान से 8 दिन पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पप्पू कुरैशी ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया। कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवारी को अपना समर्थन दे दिया है। पप्पू कुरैशी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 'आप' ज्वॉइन कर ली थी। जिसके बाद पप्पू कुरैशी को आम आदमी पार्टी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र टिकट दिया था। लेकिन कुरैशी ने 'आप' को बड़ा झटका दिया है। अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


सीएम गहलोत कुरैशी को मनाने उनके ऑफिस पहुंचे
बताया जा रहा है कि वे खुद सीएम गहलोत कुरैशी को मनाने उनके ऑफिस पहुंचे थे। जहां सीएम ने समझाइश की। कुरैशी और मंत्री महेश जोशी के बीच अनबन मानी जा रही थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी के अलावा अमीन पठान भी पप्पू कुरैशी के दफ्तर पर पहुंचे थे। इस दौरान पप्पू कुरैशी ने सीएम गहलोत के सामने समाज की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर की और अपनी कई मांगों को रखा। इस पर सीएम गहलोत ने आश्वासन दिया तो कुरैशी की नाराजगी दूर हो गई। इसके बाद सीएम गहलोत, हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी के समर्थन में भट्टा बस्ती क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकते थे कुरैशी
माना जा रहा था कि पप्पू कुरैशी हवामहल सीट पर कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकते थे। 2013 के विधान सभा चुनाव में कुरैशी निर्दलीय लड़े थे और करीब 16 हजार से ज्यादा वोट लेकर आए थे। हवामहल सीट इस बार हिंदू -मुस्लिम के मुद्दे पर फंसी हुई है। यहां करीब 1लाख 7 हजार मुस्लिम वोटर और 1 लाख 40 हजार हिंदू वोटर है। कुरैशी के पीछे हटने के बाद मुस्लिम वोटर एक तरफा कांग्रेस के पक्ष में जा सकते हैं। यदि हिंदू वोट थोड़ा भी इधर उधर हुआ तो बीजेपी के लिए यहां मुश्किल बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed