{"_id":"6697971b6b83e1377c0dc1c8","slug":"rajasthan-crime-new-trick-of-miscreants-stole-mobile-phone-by-saying-that-feet-came-under-the-car-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: शातिर बदमाशों का जुगाड़, गाड़ी के नीचे पैर आने की कहानी सुनाकर कर रहे हैं मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: शातिर बदमाशों का जुगाड़, गाड़ी के नीचे पैर आने की कहानी सुनाकर कर रहे हैं मोबाइल चोरी
Wed, 17 Jul 2024 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:35 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में शातिर बदमाशों ने कार चालकों को लूटने का एक नया तरीका अपनाया है। यूपी की इस गैंग के सदस्य गाड़ी के नीचे पैर आने की कहानी सुनाकर कार चालकों को लूट का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश की राजधानी जयपुर में यूपी की एक गैंग लगातार वारदातें कर रही है। ये लोग बेहद शातिराना तरीके से कार चलाकों को लूट का शिकार बना रहे हैं। इसमें ज्यादातर में मोबाइल फोन इनके टारगेट पर होता है।
विज्ञापन
तुम्हारी गाड़ी के नीचे मेरा पैर आ गया है… रामबाग चौराहे पर हरी बत्ती के इंतजार में खड़े कार चालक शंकरलाल शर्मा ये सुनकर अपनी कार की खिड़की खोलकर उस शख्स से बात करने ही लगे थे कि उसी समय ड्राइवर सीट पर एक दूसरा व्यक्ति कांच खटखटाने लगा। जैसे ही शंकर ने उस विंडो को नीचे किया, पहले वाले बदमाश ने कार में हाथ डाला और मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इस तरह की लूट का यह पहला मामला नहीं है। राजधानी जयपुर में आए दिन ऐसी वारदातें होने लगी हैं। शंकर ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लालकोठी थाने में दर्ज करवा दी है। जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीनों से भी ज्यादा समय से यूपी से आई एक गैंग इस तरह गाड़ी के नीचे पैर आने का बहाना बनाकर कार चालकों के मोबाइल और कीमती सामान चुरा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों ऐसा ही मामला महेश नगर थाने में भी दर्ज हुआ, जिसमें मोबाइल चोरी के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। महेश नगर थाना की सीआई कविता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। इनके अन्य साथी भी जयपुर सिटी में वारदात कर रहे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। ये लोग अधिकांशत: मोबाइल को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि गैंग के लोग मोबाइल का क्या इस्तेमाल करते हैं, इस संबंध में इनसे पूछताछ की जा रही है।