फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CP Joshi says those who oppose Sanatan should be buried in ballot box and made to sit at home

Rajasthan: सीपी जोशी बोले- सनातन का विरोध करने वालों को वोट की पेटी में दफन कर घर बैठा दें

Mon, 25 Sep 2023 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 10:00 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक निर्णय, यह ऐतिहासिक व्यक्ति ही पूरा कर सकता था। परिवर्तन यात्रा के अश्वमेध यज्ञ के अश्व समान रथों की 200 विधानसभा की विजय यात्रा जयपुर में पूरी हुई। जोशी ने कहा, सनातन का विरोध करने वालों को वोट की पेटी में दफन कर घर बैठा दें।

विज्ञापन
Rajasthan CP Joshi says those who oppose Sanatan should be buried in ballot box and made to sit at home
परिवर्तन संकल्प महासभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को जयपुर जिले के दादिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साफा पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री के साथ रथ में सवार होकर उपस्थित जनता का अभिवादन किया। परिवर्तन संकल्प महासभा के स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक निर्णय सदैव ऐतिहासिक व्यक्ति ही ले सकता है। ऐसे ऐतिहासिक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीरों की धरती राजस्थान में स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का शिलान्यास किया और लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


जोशी ने कहा, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर नव संसद में प्रवेश के साथ पहला बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर उसे दोनों सदनों में पारित करवाना ऐतिहासिक कार्य किया है। इस कार्य के लिए देश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति प्रधानमंत्री का अभिनंदन करती है। केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देकर, जन धन में खाते खुलवा कर, सीआईएसएफ में महिलाओं की भागेदारी करवाकर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन जैसी योजनाओं से मातृशक्ति का मान बढ़ाया है। चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग विश्व का कोई देश नहीं कर पाया, यह असंभव कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कर दिखाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को G-20 की अध्यक्षता करने का सम्मान मिला।
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा का समारोह कार्यक्रम है। परिवर्तन यात्रा के यह अश्वमेध यज्ञ के अश्व समान रथ 200 विधानसभाओं की विजय यात्रा करके जयपुर की धरा पर आए हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार मिशन 2030 के लिए जनता से सुझाव मांग रही है, जनता का सुझाव है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आप घर बैठ जाइए। राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में दे दीजिए। प्रदेश अग्रिम राज्यों की श्रेणी में पहुंच जाएगा। यहां के युवा, किसान, महिला के चेहरे पर मुस्कान होगी और चहुं ओर विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि जो सनातन का विरोध करते हैं, उनको दिसंबर में वोट की पेटी में दफन करके हमेशा के लिए घर बैठा दें। परिवर्तन रथ यात्रा में 20 दिन अपना घर, खाना पीना, सुख चैन छोड़ दिन रात परिश्रम करने वाले बीजेपी परिवार के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अपना समय का दान देने के लिए आभार प्रकट करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed